Main Slideराष्ट्रीय

हैदराबाद : दुर्गा पंडाल में तोड़फोड़, पूजा का सामान फेंका, भड़के लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की

हैदराबाद। हैदराबाद के नामापल्ली में कुछ अज्ञात लोगों ने दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़ की है। घटना की सूचना पाकर बेगम बाजार की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने लोगों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। वहीं घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है।

बताया गया है कि नामपल्ली प्रदर्शनी सोसायटी और कर्मचारियों की ओर से हर साल नवरात्र के मौके पर देवी दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाती है। इसमें बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन के लिए आते हैं। इस बीच गुरुवार रात को यहां डांडिया कार्यक्रम रखा गया था। आयोजकों ने बताया कि गुरुवार की रात डांडिया कार्यक्रम होने तक पुलिस वहां पर तैनात थी। यह पूरा घटनाक्रम कितने बजे हुआ है। इस बात की जानकारी भी अभी तक नहीं मिल सकी है।

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद बेगम बाजार से पुलिस वालों की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस घटना के बाद लोगों ने भारी गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनी सोसायटी और कर्मचारियों द्वारा हर साल देवी की मूर्ति स्थापित की जाती है

आयोजको ने बताया कि यह आरोपी जब पंडाल में घुसे तो सबसे पहले उन्होंने वहां की लाइट काट दी। इसके बाद उन्होंने वहां पर लगे हुए सभी सीसीटीवी कैमरों को भी अपना निशाना बनाया। इसी वजह से घटना का कोई भी सीसीटीवी फुटेज सामने नहीं आ पाया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने बैरिकेडिंग भी हटा दी और पूजा का सभी सामान भी फेंक दिया।

इस घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों को पकड़ने और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन भी किया। हालांकि, पुलिस ने सभी लोगों को समझा बूझा कर शांत किया। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों की मदद से दूसरी मूर्ति की स्थापना भी करवाई। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close