Main Slideराष्ट्रीय

RATAN TATA LOVE STORY : प्यार हुआ,1962 भारत-चीन युद्ध के चलते नहीं हुई शादी

नई दिल्ली। देश के प्रमुख कारोबारी रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। रतन टाटा 86 साल के थे वे अपने चेकअप के लिए हॉस्पिटल भर्ती हुए थे। इससे पहले उन्होंने एक बयान जारी कर कहा था कि उनकी सेहत ठीक है और किसी तरह की चिंता की कोई बात नहीं है। रतन टाटा किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उद्योगपति, उद्यमी और टाटा संस के चेयरमैन अपने अच्छे कामों के लिए दुनियाभर में मशहूर इस व्यवसायी के बारे में कुछ रोचक और ढेरों ऐसी कहानियां भी हैं, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। आइए जानते हैं रतन टाटा के जीवन के कुछ अनसुने किस्से

भारत-चीन युद्ध के चलते

रतन टाटा ने एक बार स्वीकार किया था कि जब वे लॉस एंजिल्स में काम कर रहे थे उस समय उन्हें किसी से प्यार हो गया था, लेकिन 1962 के भारत-चीन युद्ध के चलते लड़की के माता-पिता अपनी बेटी को भारत भेजने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद उन्होंने कभी शादी नहीं की। इसके बाद वह कारोबारी दुनिया में रम गए और फिर निजी जिंदगी के बारे में सोचने का मौका ही नहीं मिला।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close