Main Slideराष्ट्रीय

पंजाब में चार कैबिनेट मंत्रियों का इस्तीफा, सोमवार को चार विधायक लेंगे मंत्रिपद की शपथ

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 4 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। इस्तीफा देने वाले नेताओं में के नाम हैं- ब्रह्म शंकर जिम्पा, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह और बलकार सिंह। भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सोमवार को यानी आज राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल किये जाने की संभावना है। ऐसी अटकलें हैं कि चार से पांच विधायक मंत्रिमंडल में शामिल किये जा सकते हैं। हालांकि प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार में फेरबदल की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आज ये विधायक बनेंगे मंत्री

1 पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल को हराने वाले लहरागागा से विधायक बरिंदर गोयल

2 साहनेवाल के विधायक हरदीप सिंह मुंडियां

3 खन्ना के विधायक तरनप्रीत सिंह सोद

4 जालंधर पश्चिमी सीट से विधायक बने महिंद्र भगत

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close