उत्तर प्रदेशप्रदेश

फिरोजाबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मॉर्निग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद को बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। फिलहाल, उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

फिरोजाबाद की लेबर कॉलोनी निवासी व वार्ड-48 के पार्षद अलीम भोला स्थानीय भाजपा नेता के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। वह लेबर कॉलोनी के ओवरब्रिज पर पहुंचे तो अज्ञात हमलावर उन पर फायरिंग करने लगे। गोली लगने से पार्षद सड़क पर गिर गए।

लेबर कॉलोनी के पास अलसुबह हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और पार्षद के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल पार्षद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

एसपी रवि शंकर प्रसाद ने पार्षद के परिजनों से चर्चा कर हमलावरों के बारे में उनकी आशंका जानने की कोशिश की। इस पर पार्षद के बेटे आबिद ने बताया, पिता प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। हमले में उन्हें दो गोलियां लगी हैं। एक गोली पैर और दूसरी उनकी कमर में लगी है। हालांकि, हमलावरों के बारे में वह भी कुछ नहीं बता सके।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close