Main Slideराष्ट्रीय

यूपी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी एक नंबर के आतंकवादी हैं

नई दिल्ली। यूपी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि यह लोग इटली से भारत को लूटने आए हैं। इनका हिंदुस्तान से कोई लेना-देना नहीं है।

इतना ही नहीं रघुराज सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी एक नंबर के आतंकवादी हैं क्योंकि इस देश को डिवाइड एंड रूल से बांटने की कोशिश गई। अंग्रेज मर गए औलादें छोड़ गए। बाबा मुस्लिम थे, बाप फिर क्रिश्चियन हो गए। क्रिश्चियन से शादी कर ली। यह ना तो मुसलमान रहे और ना हिंदू रहे और ना क्रिश्चियन रहे, ना सीख रहे, यह तो ऐसी पांचवीं जाति बन गई है। इनका किसी धर्म के साथ कोई सरोकार नहीं है। हिंदुस्तान को लूटने के लिए लुटेरे के तौर पर आए हैं।

यूपी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री रघुराज सिंह ने यह विवादित टिप्पणी मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रेसवार्ता के दौरान की। रघुराज सिंह यही नहीं रुके, बल्कि उन्होंने केजरीवाल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के बाद केजरीवाल दूसरे बड़े आतंकवादी हैं। वह महा भ्रष्टाचारी हैं, इसलिए मेरा निवेदन है कि उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहिए। केजरीवाल ने रोहिंग्याओं को दिल्ली में पनाह दी और इसे धर्मशाला बना दिया। यहां रोहिंग्या या बांग्लादेशियों के लिए कोई जगह नहीं है।”

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close