Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर बोले राहुल गांधी- भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देना कतई स्वीकार नहीं

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां वो विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।
अब राहुल गांधी ने भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को लेकर भी बयान दिया है। अमेरिका में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि हम यह स्वीकार नहीं करेंगे कि पाकिस्तान, भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

भारत-पाकिस्तान संबंधों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारे देश में पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देना दोनों देशों को पीछे धकेल रहा है। हम यह स्वीकार नहीं करेंगे कि पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि जब तक पाकिस्तान ऐसा करता रहेगा, समस्याएं बनी रहेंगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में चीन को लेकर भी बात की है। राहुल गांधी ने कहा कि चीन की ताकत में भारी वृद्धि हुई है। चीन हमारा पड़ोसी है। हमारे संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संबंध हैं। इस कारण हम एक बड़े भू-राजनीति के बीच हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक बहुत ही बहुलता वाला देश है। भारत एक खुला देश है। भारत के पास कई विचार हैं और जब आप अपने आप को कुछ ऐसा होने की कल्पना करते हैं जो आप नहीं हैं, तो यही आपकी सभी रणनीतिक समस्याएं हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close