Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

अमेरिका में बोले राहुल गांधी- भारत में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या जबकि चीन में ऐसा कुछ नहीं

टेक्सस। राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। यहां टेक्सस के डैलस में एक कार्यक्रम में रोजगार के मुद्दे पर राहुल गांधी ने चीन की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत और पश्चिमी देशों में रोजगार एक अहम मुद्दा है। पर चीन में रोजगार जैसा कोई मुद्दा नहीं है। वहां के लोगों के पास बराबर रोजगार है।

राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिमी देशों में रोजगार की समस्या है। वहीं कई और देशों में रोजगार की समस्या नहीं है। जहां से मैं आता हूं, भारत में रोजगार एक बड़ी समस्या है। राहुल ने कहा कि वहीं आप चीन, वियतनाम को देखें तो वहां रोजगार जैसी कोई समस्या नहीं है।

अमेरिका एक टाइम वैश्विक उत्पादन का केंद्र था

राहुल गांधी ने कहा कि 1940, 50, 60 के दशक में अमेरिका वैश्विक उत्पादन का केंद्र था। अमेरिका में कारों वाशिंग मशीन, टीवी, जैसी बड़ी चीजों का आविष्कार हुआ था। पर उसके बाद प्रोडक्शन करने के लिए कंपनियां कोरिया और जापान चली गईं। हालांकि आज सारी बड़ी कंपनियों का प्रोडक्शन चीन में है। इसलिए वहां रोजगार की समस्या नहीं है।

विरोध में आये केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

वहीं भाजपा नेता गिरिराज ने राहुल गांधी के इस बयान का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में बैठ कर भारत की बुराई की जा रही है। वहीं पड़ोसी देश चीन की तारीफ की जा रही है। ऐसे कामों से लोगों की सोच का पता चलता है कि वो देश के साथ हैं या हमारे पड़ोसी देशों के साथ हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close