Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

केन्या की राजधानी नैरोबी में स्कूल हॉस्टल आग लगने से 17 छात्रों की मौत, 13 गंभीर रूप से घायल

नैरोबी। केन्या की राजधानी नैरोबी में एक स्कूल के हॉस्टल आग लगने से 17 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है।

पुलिस प्रवक्ता रेसिला ओन्यांगो ने बताया कि न्येरी काउंटी के हिलसाइड एंडाराशा प्राइमरी में बृहस्पतिवार रात आग लगी और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आग किस कारण से लगी। ओन्यांगो ने कहा, ‘‘हम कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।’’

केन्या के आवासीय विद्यालयों में आग लगना आम बात है। इन विद्यालयों में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं क्योंकि माता-पिता का मानना ​​है कि इनमें रहने से उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए अधिक समय मिलता है। फिलहाल, मामले की जांच शुरू कर दी गई।

 

हाल के दिनों में केन्या के स्कूलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। ये घटनाएं ना केवल छात्रों और शिक्षकों के लिए खतरा पैदा कर रही हैं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती बन गई हैं। आग की चपेट में आने से कई स्कूलों की इमारतें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close