उत्तर प्रदेशप्रदेश

मैनपुरी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- 2017 से पहले चाचा और भतीजा करते थे वसूली

करहल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर निशाना साधा। मैनपुरी के करहल में आयोजित एक कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस जिले को कभी वीवीआईपी जनपद माना जाता था, लेकिन विकास में पिछड़ गया। प्रदेश में गुंडागर्दी अराजकता फैलाने वाले लोगों ने यहां अलग मॉडल पैदा कर दिया। इनका वास्तविक चेहरा कन्नौज का ‘नवाब ब्रांड’ बन गया है। इन्होंने प्रदेश को दंगों की आग में झोंका, नौजवानों के नौकरियों में डाका डाला।

यहां की करहल सीट से अखिलेश यादव विधायक थे। उसी करहल में बोलते हुए सीएम योगी ने शिवपाल और अखिलेश पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले हर नौकरी बिकती थी, वसूली होती थी, चाचा-भतीजा वसूली पर निकल जाते थे। वसूली ज्यादा हो जाती तो भतीजा चाचा से बैग लेकर भाग जाता था। इनको मैनपुरी, इटावा, कन्नौज की चिंता नहीं थी। इन्होंने अपने-अपने लिए दुनिया में अलग-अलग द्वीप खरीद लिए।

सीम योगी ने कहा कि आज प्रदेश के अंदर कोई भी व्यापारी किडनैप नहीं होता हैं। आज बहन बेटियां सुरक्षित है। प्रदेश में गुंडागर्दी खत्म हो गई है। अगर कोई ऐसा काम करता भी है तो उसकी सात पुश्ते याद रखेंगी। चाचा की नीयत ही रही हमेशा धक्का खाना हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close