उत्तर प्रदेशप्रदेश

कन्नौज रेप केस: आरोपी नवाब सिंह यादव के छोटे भाई ने किया सरेंडर, पीड़िता का बयान बदलवाने का है आरोप

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में युवती से रेप के आरोपी समाजवादी पार्टी से जुड़े पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के छोटे भाई ने भी सरेंडर कर दिया है। नीलू यादव ने मंगलवार को कन्नौज की अदालत में सरेंडर किया। नवाब सिंह यादव के छोटे भाई नीलू यादव पर दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के बयान बदलवाने का आरोप लगा था। घटना के दूसरे दिन से ही नीलू यादव फरार चल रहा था। पुलिस ने नवाब यादव के भाई पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। अब नीलू यादव ने खुद कोर्ट में सरेंडर किया है।

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बीते दिनों नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया था। रेप का आरोप सपा नेता नवाब सिंह यादव पर लगा था। सोमवार को खबर सामने आई थी कि रेप मामले में नवाब सिंह यादव के डीएनए रेप पीड़िता से मैच हो गया है। वहीं, इस घटना में फंसने के बाद ही पार्टी ने नवाब यादव से पल्ला झाड़ लिया था। सपा के कन्नौज जिला अध्यक्ष कलीम खान ने कहा था कि वह किसी भी तरह से समाजवादी पार्टी का सदस्य नहीं है। वह करीब पांच साल से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल था औ वह पार्टी का सक्रिय सदस्य नहीं है।

वहीं नवाब के भाई नीलू यादव को भी मामले में घटना के साक्ष्य प्रभावित करने को लेकर पुलिस लगातार ढूंढ रही थी। अधिकारी रेप के आरोपी की संपत्ति की जांच भी कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन नवाब के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close