उत्तर प्रदेशप्रदेश

अयोध्या में मासूम से दरिंदगी के आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

जानकारी के अनुसार, बीकापुर क्षेत्र का रहने वाले सलमान का निकाह 4 साल पहले महाराजगंज थाना क्षेत्र कुम्हिया गांव में रुबीना के साथ हुआ था। रुबीना का कोई भाई नहीं है। लिहाजा मायके की संपत्ति की मालिक रबीना है। इसलिए वह पत्नी के साथ ससुराल में रहने लगा। सलमान का आचरण उसके घर में ठीक नहीं है। उसके चार भाई और हैं। सलमान के गलत व्यवहार के कारण उसके और उसके भाइयों के बीच में अक्सर तकरार और मारपीट जैसी नौबत आ जाती थी। विवाह के 6 महीने रुबीना अपने पति के साथ मायके में रहने लगी थी।

सलमान की एक साल 3 महीने की बेटी भी है। इसके साथ मासूम बालिका खेलती थी। कल उसकी बेटी अपनी मां रुबीना के साथ अस्पातल में भर्ती रिश्तेदार को देखने चली गई। शाम को लगभग 3 बजे से 5 बजे के बीच पड़ोस में रहने वाली 4 साल की बच्ची सलमान के घर के बाहर खेल रही थी। सलमान मौका देखकर उसे कमरे मैं ले गया और उसके साथ रेप किया। उधर तीन से चार घंटे तक जब घर वालों को भी बच्ची नहीं दिखाई तो वह खोजबीन करने लगे।

बच्ची को आरोपी सलमान ने बच्ची को कमरे में छोड़ कर भाग गया था , घर वालो के ढूढ़ने के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया जहां बच्ची का इलाज चल रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close