राष्ट्रीय

बेंगलुरु में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से युवक ने की छेड़छाड़, घटना CCTV में कैद

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला रोज की तरह सुबह 5 बजे अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। तभी वह एक जगह खड़ी होकर अपनी दोस्त का इंतजार करने लगी। तभी एक शख्स पीछे से आया और उस पर टूट पड़ा। जिसके बाद महिला ने जैसे-तैसे खुद को बचाते हुए वहां से निकली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

फुटेज में साफतौर पर दिख रहा है कि महिला एक जगह पर खड़ी है और बदमाश महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। महिला खुद को बचाने की पूरी कोशिश करती है वह उसके चंगुल से बचने के लिए भागती है। लेकिन वो उसका पीछा करना नहीं छोड़ता। वह महिला का मुंह दबाता है। पीछे से कुछ लोगों के आने की आहट पाकर वो मौके से फरार हो जाता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश की जा रही है।

इस मामले में कोनानाकुंटे पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधी की तलाश शुरू कर दी गई है। डीसीपी साउथ, लोकेश जगलासर ने बताया कि कोनानाकुंटे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का अभी पता नहीं चल पाया है।

डीसीपी ने कहा, हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, जिन इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है, वहां पहले से ही उचित कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close