Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

यूपी में 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसडीएम बदले; नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस व्यापक बदलाव के तहत कई जिलों के उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को नई तैनाती दी गई है, जबकि कई अधिकारियों को नए विभागों और जिम्मेदारियों का प्रभार सौंपा गया है। जारी तबादला सूची के अनुसार, सुरभि शर्मा को कानपुर देहात से स्थानांतरित कर बागपत का नया एसडीएम बनाया गया है। वहीं पुष्पेंद्र पटेल को गाजीपुर से अंबेडकर नगर भेजा गया है। शुभम यादव को उन्नाव से बुलंदशहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि प्रतिभा मिश्रा को वाराणसी से कानपुर देहात स्थानांतरित किया गया है।

गोपाल शर्मा को मैनपुरी से बरेली का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मिथलेश कुमार तिवारी को रायबरेली से मैनपुरी भेजा गया है। वहीं लवलीत कौर को हाथरस से स्थानांतरित कर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी बनाया गया है। वर्ष 2020 बैच के अधिकारी वीर सिंह को अलीगढ़ में सहायक नगर आयुक्त के पद से हटाकर रायबरेली का एसडीएम नियुक्त किया गया है। पुष्परनाथ चौधरी को अमरोहा से उन्नाव और अवधेश कुमार निगम को देवरिया से फिरोजाबाद भेजा गया है।

दीपिका मेहरा और सचिन राजपूत को क्रमशः मथुरा और आगरा से स्थानांतरित कर शामली में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राम जनम यादव का तबादला बरेली से हरदोई और देवेंद्र प्रताप सिंह का यूपीडा से झांसी किया गया है। प्रज्ञा पांडेय को उन्नाव से बाराबंकी का नया एसडीएम बनाया गया है, जबकि अजेंद्र सिंह को कौशांबी से उन्नाव भेजा गया है। नरेंद्र कुमार गंगवार को आजमगढ़ से आगरा स्थानांतरित किया गया है।

प्रदेश सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के लिए समय-समय पर अधिकारियों के तबादले करती रही है। इससे पहले पिछले वर्ष 23 जून को भी सरकार ने एक साथ 127 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। गौरतलब है कि इससे पहले योगी सरकार ने सचिव और विशेष सचिव स्तर के 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले भी किए थे। इस सूची में सुधा वर्मा को सचिव राजस्व विभाग से श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया, जबकि नेहा शर्मा को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा और अरुण कुमार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का निदेशक बनाया गया। इसके अलावा दीपा रंजन को विशेष सचिव संस्कृति विभाग, संदीप भागिया को प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, आलोक कुमार को मुख्य विकास अधिकारी बलिया और संजय कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी इटावा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close