Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर लक्सर में वृक्षारोपण, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने गिनाईं उपलब्धियां

लक्सर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसी क्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान डॉ. निशंक ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की, जिसमें मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने अनेक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनकी सक्रिय भूमिका से ही सरकार की नीतियां आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचती हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया और संगठन को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close