Main Slideप्रदेश
अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को धार्मिक कदाचार का दोषी ठहराया, 29 जून को सिख विधायकों और मंत्रियों को तलब

पंजाब की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को धार्मिक कदाचार (रिलिजियस मिसकंडक्ट) का दोषी घोषित किया है। यह निर्णय उस कथित वायरल वीडियो के आधार पर लिया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री पर सिख गुरुओं के चित्रों पर शराब छिड़कने का आरोप लगाया गया है।
अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री मान को ‘गुरु दोखी’ और ‘खालसा पंथ विरोधी’ करार देते हुए सिख समुदाय से उनके साथ सामाजिक और धार्मिक संबंध समाप्त करने की अपील की है। इसके साथ ही पंजाब के सभी सिख विधायकों, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों, तथा राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों को 29 जून को अकाल तख्त के समक्ष पेश होने के निर्देश







