Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

देहरादून हत्याकांड पर सीएम धामी सख्त, बोले- शांति भंग करने वालों को मिलेगा कड़ा दंड

देहरादून के बैरागीवाला क्षेत्र में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात और उसके बाद उत्पन्न तनावपूर्ण माहौल को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। खटीमा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य की शांति, कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण पहचान को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी हिंसक मानसिकता के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग कानून को चुनौती देने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें ऐसा दंड दिया जाएगा जो भविष्य के लिए उदाहरण बनेगा।

उन्होंने कहा कि देहरादून में हुई यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। राज्य सरकार पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता और शांति के लिए जाना जाता है। ऐसे में किसी भी प्रकार की आपराधिक या उकसावे वाली गतिविधि के जरिए माहौल बिगाड़ने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों पर सख्त नजर रखने के निर्देश भी दिए हैं। सीएम धामी ने दोहराया कि राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close