Main Slideराष्ट्रीय

LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, कमर्शियल गैस के दाम बढ़े,5 किलो वाला छोटू सिलेंडर भी महंगा

जून महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों और कारोबारियों पर महंगाई का एक और बोझ बढ़ गया है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 जून से लागू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की वृद्धि की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 3,113.50 रुपये हो गई है। इससे पहले यह सिलेंडर 3,071.50 रुपये में उपलब्ध था। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये पहुंच गई है।कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है। ऐसे में कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर खाद्य पदार्थों और सेवाओं की लागत पर भी पड़ सकता है।

5 किलो वाला छोटू सिलेंडर भी महंगा

तेल कंपनियों ने 5 किलो वाले फ्री-ट्रेड LPG सिलेंडर की कीमतों में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में अब यह सिलेंडर 821.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 810.50 रुपये थी। इस छोटे सिलेंडर का उपयोग आमतौर पर छात्र, प्रवासी मजदूर और किराये पर रहने वाले कामकाजी लोग करते हैं। ऐसे में इस बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर इन वर्गों पर पड़ सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। ताजा अपडेट के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर पुराने दामों पर ही उपलब्ध रहेगा।

इस साल कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बड़ा उछाल

दिल्ली में जनवरी 2026 से अब तक कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस अवधि में इसकी कीमत 1,691.50 रुपये से बढ़कर 3,113.50 रुपये तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार में LPG की बढ़ती कीमतें, आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा बाजार में अस्थिरता इसके प्रमुख कारण हैं। मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति संबंधी चुनौतियों का असर भी LPG की कीमतों पर देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close