प्रदेश

किसानों को सशक्त बनाने वाला डीडी किसान चैनल 11 साल का हुआ

भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक दूरदर्शन के गौरवशाली चैनल डीडी किसान ने देशभर के किसानों को जानकारी, जागरूकता और सशक्तिकरण प्रदान करते हुए अपने सफलतापूर्वक 11 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं।

डीडी किसान चैनल पिछले 11 वर्षों से किसानों तक कृषि संबंधी नवीनतम जानकारी, आधुनिक खेती तकनीक, सरकारी योजनाएँ, मौसम संबंधी अपडेट, पशुपालन, जैविक खेती एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से पहुँचाने का कार्य कर रहा है। चैनल ने किसानों और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर चैनल की उपलब्धियों, किसान हित में किए गए प्रयासों तथा भविष्य की योजनाओं पर विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के किसानों के प्रति चैनल की प्रतिबद्धता को और मजबूत करना तथा कृषि क्षेत्र में जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।

दूरदर्शन एवं डीडी किसान परिवार ने मीडिया संस्थानों, डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स तथा पत्रकार बंधुओं से इस विशेष अवसर को व्यापक रूप से प्रकाशित एवं प्रसारित करने का आग्रह किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close