Main Slideराष्ट्रीय

शुभेंदु अधिकारी बने CM तो बोले संजय राउत- BJP ने फिर से भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा निभाई

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में लगातार हो रही ED की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल चुनाव खत्म होने के बाद पंजाब में केंद्रीय एजेंसियों की गतिविधियां अचानक बढ़ गई हैं। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को पिछले कुछ वर्षों से लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उनके मुताबिक, राज्य के पानी के मुद्दे से लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी और ग्रामीण विकास फंड तक, केंद्र सरकार ने कई मामलों में दबाव बनाने की कोशिश की है। अब ED की लगातार छापेमारी उसी कड़ी का हिस्सा है।

अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा का लिया नाम

AAP प्रमुख ने राज्यसभा सांसद Ashok Mittal और Sanjeev Arora का जिक्र करते हुए कहा कि ED की कार्रवाई का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अशोक मित्तल के यहां कार्रवाई के बाद उन्हें भाजपा में शामिल करा लिया गया, जबकि संजीव अरोड़ा के मामले में भी लगातार दबाव बनाया जा रहा है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि एजेंसियों का इस्तेमाल भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से ज्यादा राजनीतिक विरोधियों को तोड़ने के लिए किया जा रहा है।

PM मोदी की तुलना औरंगजेब से

अपने बयान में अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करते हुए कहा कि पंजाब ने हमेशा अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि गुरुओं की धरती पंजाब ने इतिहास में हर चुनौती का सामना किया है और आगे भी करेगी। उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि पहले भी पंजाब के किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी थी और अब पूरा पंजाब फिर से एकजुट होकर जवाब देगा।

BJP की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार

हालांकि, केजरीवाल के इन आरोपों पर भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंजाब में ED की कार्रवाई और उस पर हो रही बयानबाजी आने वाले दिनों में सियासी माहौल को और गर्मा सकती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close