Main Slideखेल

मुंबई इंडियंस की दमदार जीत, रोहित-रिकेल्टन के तूफान में उड़ा लखनऊ

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 74वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। सोमवार, 4 मई को खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा और रयान रिकेलटन, जिन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

‘हिटमैन’ Rohit Sharma ने 44 गेंदों में 84 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के जड़े और लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उनके साथ सलामी बल्लेबाज रयान रिस्केलटन ने भी 32 गेंदों में 83 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

इससे पहले लखनऊ की पारी में निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 63 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 8 छक्के लगाए। वहीं हिम्मत सिंह ने भी नाबाद 40 रन की उपयोगी पारी खेली। हालांकि पूरन और हिम्मत सिंह की बेहतरीन पारियों के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स इस मुकाबले को जीतने में सफल नहीं हो सकी और मुंबई ने शानदार अंदाज में मैच अपने नाम कर लिया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close