Main Slideमनोरंजनराष्ट्रीय

तमिलनाडु में ‘थलपति’ की सुनामी, विजय बहुमत के करीब – जश्न के बीच तृषा की एंट्री से तेज हुई चर्चाएं

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 110 सीटों पर बढ़त बना ली है और बहुमत के आंकड़े 117 के बेहद करीब पहुंच गई है। चेन्नई समेत पूरे राज्य में समर्थकों का उत्साह चरम पर है, सड़कों पर जश्न का माहौल है।

इसी बीच विजय के निजी जीवन को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन को उनके चेन्नई स्थित आवास पर देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया। सफेद कार से पहुंचीं तृषा ने मुस्कुराते हुए कैमरों का सामना किया और सीधे अंदर चली गईं। खास बात यह है कि हाल ही में अपना 43वां जन्मदिन तिरुपति में मनाने के बाद वह इस जीत के मौके पर विजय के परिवार और करीबी लोगों के साथ नजर आईं।

विजय और तृषा के रिश्तों को लेकर चर्चाएं फिल्म ‘लियो’ (2023) के बाद से ही चल रही हैं। इस साल की शुरुआत में दोनों को एक शादी समारोह में साथ देखा गया था, जिसके बाद अटकलें और तेज हो गईं। इन चर्चाओं को उस समय और हवा मिली जब विजय की पत्नी संगीता सोरलिंगम ने तलाक की अर्जी दाखिल की। दिसंबर 2025 में दायर इस याचिका के बाद से ही विजय का नाम लगातार तृषा के साथ जोड़ा जा रहा है।

राजनीतिक मोर्चे पर विजय का प्रदर्शन किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं है। जहां सत्ताधारी DMK गठबंधन करीब 50 सीटों तक सिमटता नजर आ रहा है, वहीं AIADMK लगभग 70 सीटों पर संघर्ष कर रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। खुद विजय पेरुम्बुर और त्रिची ईस्ट जैसी अहम सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

इस ऐतिहासिक जीत के बीच तृषा की मौजूदगी ने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। समर्थकों का मानना है कि विजय न केवल राजनीति में नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी में भी एक नया अध्याय शुरू हो सकता है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जीत के जश्न के साथ-साथ इस जोड़ी की चर्चा भी खूब हो रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close