‘तू पाक हो गई’, संबंध बनाने के बाद हिंदू युवती से कहता था सोहेल खान,इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक पर युवती को झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय युवती की पहचान आरोपी सोहेल खान से Instagram के जरिए हुई थी। आरोपी ने खुद को “लक्की” नाम से परिचित कराया और धीरे-धीरे उससे दोस्ती बढ़ाई। बाद में उसने युवती को इंदौर के 56 दुकान इलाके में बुलाकर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवती को बहाने से तिलक नगर स्थित अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। पीड़िता का कहना है कि होश में आने के बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और कई बार शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने शादी का झांसा भी दिया और कथित तौर पर मानसिक दबाव बनाकर उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाता रहा।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी उसे अजमेर ले गया, जहां उस पर धार्मिक गतिविधियों के लिए दबाव बनाया गया। साथ ही इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के पास ले जाकर कथित तौर पर अजीब तरह की क्रियाएं भी करवाई गईं। पुलिस के मुताबिक, युवती करीब तीन साल से आरोपी के संपर्क में थी। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं है।







