Main Slideराष्ट्रीय

नासिक यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण केस: आरोपी निदा खान सस्पेंड, आज जमानत पर कोर्ट की अहम सुनवाई

महाराष्ट्र के नासिक में चर्चित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में आरोपी निदा खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। देश की प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन का आधिकारिक पत्र सामने आने के बाद कॉर्पोरेट जगत में भी हलचल तेज हो गई है। अब इस मामले में सभी की निगाहें कोर्ट पर टिकी हैं, जहां आज निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अदालत का फैसला बेहद अहम माना जा रहा है। यदि जमानत याचिका खारिज होती है, तो उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो सकता है।

कंपनी द्वारा 9 अप्रैल 2026 को जारी निलंबन पत्र के अनुसार, निदा खान 27 दिसंबर 2021 से ‘प्रोसेस एसोसिएट’ के पद पर कार्यरत थीं। कंपनी ने अपने आदेश में कहा है कि गंभीर आपराधिक मामले और संभावित न्यायिक या पुलिस हिरासत के चलते वह अपनी जिम्मेदारियां निभाने की स्थिति में नहीं हैं।एचआर हेड शेखर कांबले द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निदा खान का नेटवर्क एक्सेस तत्काल बंद कर दिया गया है। साथ ही उन्हें कंपनी की सभी संपत्तियां लौटाने, किसी भी कर्मचारी से संपर्क न करने और जांच से जुड़ी गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इस संवेदनशील मामले में महिला आयोग की सत्यशोधन समिति भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। आज जांच का तीसरा दिन है और समिति पीड़ितों व संबंधित पक्षों से लगातार जानकारी जुटा रही है, ताकि यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण से जुड़े आरोपों की सच्चाई तक पहुंचा जा सके।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close