Main Slideराष्ट्रीय

कर्नाटक में नाटक के दौरान हादसा: मेहराब गिरने से दो बच्चों की मौत

रायचूर ज़िला के मानवी तालुक के बैल मरचड गांव में शनिवार को खुले मंच पर नाटक के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंच के ऊपर बना मेहराब अचानक गिर पड़ा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय सात लोग मेहराब के नीचे बैठकर नाटक देख रहे थे। इसी दौरान ढांचा अचानक गिर गया। मृतक बच्चों की पहचान 8 वर्षीय विश्वनाथ रामलिंग और 2 वर्षीय संविता के रूप में हुई है। दोनों के शवों को मानवी सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। घटना में विशक्षी (25), लक्ष्मी (18), विशालाक्षी (25), यल्लम्मा (3) और बसम्मा (45) घायल हो गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए रायचूर आयुर्वेद संस्थान में भर्ती कराया गया है। कर्नाटक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close