प्रदेश

मीडिया जगत में ‘आज की खबर’ का डंका: 180 करोड़ की रीच के साथ अब देश के सबसे बड़े OTT प्लेटफॉर्म ‘Waves’ पर

लखनऊ: सटीक, निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता का पर्याय बन चुका नेशनल न्यूज़ नेटवर्क “आज की खबर” (Aaj Ki Khabar) कामयाबी के एक नए शिखर पर पहुँच गया है। देश के तमाम बड़े सैटेलाइट और डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर अपना वर्चस्व स्थापित करने के बाद, अब ‘आज की खबर’ ने भारत सरकार (प्रसार भारती) के नए और बहुचर्चित OTT प्लेटफॉर्म ‘Waves’ पर दमदार एंट्री मारी है। इस ऐतिहासिक कदम के साथ चैनल ने यह साबित कर दिया है कि विश्वसनीयता और पहुँच के मामले में वह अब देश के टॉप मीडिया नेटवर्क्स की कतार में मजबूती से खड़ा है। आंकड़ों में ‘आज की खबर’ का विशाल डिजिटल साम्राज्य ‘आज की खबर’ अब महज एक चैनल नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आवाज़ बन चुका है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, इस नेटवर्क ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अभूतपूर्व सफलता हासिल की है:

कुल दर्शक वर्ग (Total Audience Base):

28 लाख (2.8 मिलियन+) से अधिक सब्सक्राइबर्स और फॉलोअर्स।
डिजिटल रीच (Total Reach): 180 करोड़ (1.8 बिलियन+) के पार, जो इसे देश के सबसे प्रभावशाली और विराट नेटवर्क्स में से एक बनाता है।
एंगेजमेंट और व्यूज: 28.5 करोड़ (285 मिलियन+) से अधिक इंटरेक्शन।

यूट्यूब और सोशल मीडिया पर एकछत्र राज:

यूपी, बिहार-झारखंड, पंजाब-हरियाणा, उत्तराखंड, एमपी और राजस्थान जैसे हिंदी भाषी राज्यों में चैनल की पकड़ इतनी मजबूत है कि बड़े-बड़े चैनल्स पीछे छूट गए हैं।
यूट्यूब: 15.5 लाख (1.55 मिलियन) सब्सक्राइबर्स और 23.5 करोड़ से ज्यादा लाइफटाइम व्यूज के साथ यूट्यूब पर चैनल की रीच 180 करोड़ (1.8 बिलियन) तक पहुँच चुकी है।

इंस्टाग्राम व फेसबुक: युवाओं के बीच लोकप्रिय, इंस्टाग्राम पर 7 लाख से अधिक फॉलोअर्स और 20 करोड़ से ज्यादा की रीच है। फेसबुक पर 5.6 लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ वीडियो व्यूज 2.22 करोड़ के पार हैं।

aajkikhabar.com पर 72 लाख एक्टिव यूज़र्स का अटूट भरोसा डिजिटल वीडियो के साथ-साथ वेबसाइट ने भी नए कीर्तिमान रचे हैं। गूगल एनालिटिक्स रिपोर्ट के अनुसार, वेबसाइट पर 72 लाख (7.2 मिलियन) से अधिक एक्टिव यूज़र्स दर्ज किए गए हैं। वेबसाइट पर पाठकों का औसत एंगेजमेंट टाइम (Average Engagement Time) 5 मिनट 10 सेकंड है, जो डिजिटल पत्रकारिता में कंटेंट की गहराई और दर्शकों के अटूट भरोसे का सबसे बड़ा प्रमाण है। पेज व्यूज का आंकड़ा भी 1.6 करोड़ (16 मिलियन) के पार है।

दिग्गज चेहरों और धाकड़ शोज़ का लाइन-अप ‘आज की खबर’ का कंटेंट हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है:

आज की मुलाक़ात: इस हार्ड-हिटिंग टॉक शो की कमान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जाने-पहचाने नाम प्रदीप विश्वकर्मा के हाथों में है। वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके नाम 200 से ज्यादा IAS अधिकारियों के इंटरव्यू करने का सबसे बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है। चाहे मुलायम सिंह की कैबिनेट हो, मायावती, अखिलेश यादव या मौजूदा योगी सरकार, प्रदीप विश्वकर्मा ने सभी के उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के बेबाक इंटरव्यू किए हैं। इसके अलावा वह देश के अनेक मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों के साथ भी सीधे सवाल-जवाब कर चुके हैं।
शेखर वार्ता: करीब 24 वर्षों के अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार शेखर त्रिवेदी वर्तमान में ‘आज की खबर’ के एसोसिएट एडिटर (Associate Editor) और सीनियर एंकर हैं। वे अपने लोकप्रिय शो ‘शेखर वार्ता’ में देश-विदेश की राजनीति और सामाजिक मुद्दों की गहरी पड़ताल करते हैं। अपनी प्रभावशाली संवाद शैली के लिए मशहूर शेखर जी एक ओर गंभीर समसामयिक मुद्दों और राजनीतिक हस्तियों के साथ बेबाक चर्चा करते हैं, तो वहीं ‘रंगोत्सव’ जैसे विशेष कार्यक्रमों में हास्य, व्यंग्य और कविता के जरिए अपना बेहतरीन रचनात्मक और साहित्यिक अंदाज़ भी पेश करते हैं।

Profit Pathshala:

आम आदमी को वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy) देने वाला यह एक अनूठा शो है, जिसे ‘India’s First Finance Storyteller’ Mayank Kumar होस्ट करते हैं। डिजिटल मीडिया, ग्लोबल टेक और जर्नलिज्म में 15 वर्षों का वृहद अनुभव रखने वाले मयंक देश के रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए जटिल आर्थिक विषयों को बेहद आसान बना रहे हैं। Google जैसी दुनिया की शीर्ष टेक कंपनी में ‘गूगल न्यूज़’ के ऑपरेशंस को संभालने से लेकर टेक स्टार्टअप्स की मार्केटिंग और ऑपरेशंस देखने वाले मयंक, डेटा-बेस्ड एनालिसिस और स्टोरीटेलिंग का बेजोड़ मिश्रण पेश करते हैं। इनकम टैक्स (ITR), म्यूचुअल फंड्स से लेकर मार्केट के उतार-चढ़ाव (Market Volatility) तक, उनका यह शो टियर-2 और टियर-3 शहरों के दर्शकों को वेल्थ क्रिएशन के सटीक और व्यावहारिक तरीके सिखाता है।

मिट्टी के महानायक:

मिट्टी के महानायक ग्रामीण भारत की प्रगति, किसानों की प्रेरणादायक कहानियों और गांवों में हो रहे सकारात्मक बदलाव को सामने लाने वाला एक अनूठा शो है, जिसे पत्रकार सुनील सुशीला शर्मा होस्ट करते हैं।

यह शो देश के असली हीरोज, किसानों, इनोवेटर्स और बदलाव लाने वाले लोगों की कहानियों को उजागर करता है, जो अपने प्रयासों से गांवों की तस्वीर बदल रहे हैं। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज अपने अनुभव के साथ, शर्मा इस मंच पर जमीनी सच्चाई, प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी स्टोरीटेलिंग के जरिए दर्शकों तक पहुंचाते हैं।

क्राइम इन्वेस्टिगेशन का नया दौर:

जल्द ही चैनल पर अपराध की दुनिया के राज़ खोलने के लिए ब्यूरो चीफ विवेक त्रिपाठी का बहुप्रतीक्षित इन्वेस्टिगेटिव शो ‘Forensic Files’ और वरिष्ठ पत्रकार नीरज मिश्रा का खोजी शो ‘गुनाह’ दस्तक देने वाला है।

‘हम भारत के लोग’ कॉन्क्लेव का ऐतिहासिक मंच हाल ही में चैनल ने ग्राउंड पर अपनी धमक दिखाते हुए “हम भारत के लोग” नामक भव्य कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस महामंच पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की।
हर स्क्रीन, देश के हर बड़े प्लेटफॉर्म पर ‘आज की खबर’ ‘Waves’ ओटीटी पर लॉन्च होने के साथ ही ‘आज की खबर’ का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क अब देश में सबसे मजबूत हो गया है:

DTH: एयरटेल डिजिटल टीवी (338), डीडी फ्री डिश (132), टाटा प्ले (2071)।
केबल नेटवर्क्स: जीटीपीएल (248/282), डीपीएल (261), डेब्जन (186), BACB (249), MRMPLR (241), MCB (252), V CABLE (447) सहित देशभर के तमाम प्रमुख नेटवर्क्स।

OTT & Digital: प्रसार भारती का WAVES, जियो टीवी+ (1436), एक्सस्ट्रीम प्ले, अमेज़न फायर टीवी, एपिक ऑन (EPIC ON), ओटीटी प्ले (OTTplay), डिस्‍ट्रो टीवी (665), जियो न्यूज़ और डेलीहंट।

डिजिटल से सैटेलाइट तक ‘आज की खबर’ का शानदार सफर:

25 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव वाले मीडिया विजनरी डॉ. चंद्रसेन वर्मा के नेतृत्व में ‘आज की खबर’ आज एक डिजिटल प्लेटफॉर्म से विकसित होकर एक शक्तिशाली मल्टी-प्लेटफॉर्म मीडिया पावरहाउस बन चुका है. डॉ. वर्मा ने अपने करियर में सहारा समय (2003) की लॉन्चिंग में महत्वपूर्ण संपादकीय भूमिका निभाने से लेकर, न्यूज़ 1 इंडिया (2018) जैसे हाइपर-लोकल न्यूजरूम को शुरू करने और न्यूज़ इंडिया 24×7 में नेशनल एडिटर के रूप में कंटेंट ऑपरेशंस का नेतृत्व करने तक कई बड़े मील के पत्थर स्थापित किए हैं. उनके इसी अनुभव और डिजिटल रणनीति ने ‘आज की खबर’ को एक नई ऊंचाई प्रदान की है.

16 साल पहले एक यूट्यूब चैनल के रूप में शुरू हुआ ‘आज की खबर’ अब 2026 में लाखों सब्सक्राइबर्स के भरोसे और अपनी निष्पक्ष खबरों के दम पर एक पूर्ण सैटेलाइट नेशनल न्यूज चैनल बन चुका है. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी धाक जमाने के बाद, अब यह चैनल अत्याधुनिक स्टूडियो के साथ सैटेलाइट टीवी की दुनिया में भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है.’आज की खबर’ का यह अथाह और विराट विस्तार इस बात की मुनादी है कि जब खबरें निडर हों और पत्रकारिता निष्पक्ष हो, तो कामयाबी की गूँज पूरे देश में सुनाई देती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close