पश्चिम बंगाल में भाजपा बनाएगी सरकार: सीएम नायब सिंह सैनी का दावा

पश्चिम बंगाल को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनावी मोर्चा खोलते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी राज्य में सरकार बनाने जा रही है। श्रीरामपुर में चुनावी प्रचार के दौरान सैनी ने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कम्युनिस्ट सरकारों के बाद जनता ने ममता बनर्जी को चुना, लेकिन उनकी सरकार ने हालात और खराब कर दिए।
सैनी ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अत्याचार और भ्रष्टाचार बढ़ा है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में घुसपैठ को बढ़ावा दिया जा रहा है और सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता अब इन मुद्दों से तंग आ चुकी है और भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बनाकर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है।







