Main Slideखेल

राजस्थान रॉयल्स की जीत की हैट्रिक, मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया

इडियन प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने जीत की हैट्रिक भी पूरी की। बारिश के कारण मैच 11-11 ओवर का कर दिया गया। टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट पर 150 रन बनाए।

इस पारी के हीरो रहे यशस्वी जायसवाल, जिन्होंने 32 गेंदों पर नाबाद 77 रन ठोके। अपनी तूफानी पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 46 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड और नमन धीर ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। 11 ओवर में मुंबई की टीम 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को रोमांचक मैच में 6 रन से हराया था। वहीं मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी और अब टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस अब अपना अगला मुकाबला 12 अप्रैल को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close