Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

सीएम योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार के पूर्णिया से STF ने दबोचा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बिहार के पूर्णिया जिले से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, मौलाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री की मां को लेकर विवादित बयान दिया था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। कई संगठनों ने इसे भड़काऊ और असंवेदनशील बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

प्रदेश के विभिन्न इलाकों में इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुए। परिवर्तन चौक और गांधी पार्क के आसपास मौलाना के खिलाफ पोस्टर लगाए गए, जिनमें कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पोस्टर हटवाए और इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिए। बताया जा रहा है कि मौलाना ने प्रदेश में लागू गौकशी कानूनों की आलोचना करते हुए यह विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आपत्तिजनक बयान, धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने के आरोप में मामले दर्ज किए गए।

इन्हीं मामलों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मौलाना अब्दुल्ला सलीम, जिनका पूरा नाम अब्दुल्ला सलीम कमर चतुर्वेदी कासमी है, एक इस्लामी वक्ता होने के साथ बिहार की राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने दारूल उलूम देवबंद से इस्लामी शिक्षा प्राप्त की है और संस्कृत व्याकरण का भी अध्ययन किया है। वह पहले एआईएमआईएम से जुड़े थे, लेकिन 2025 में पार्टी छोड़कर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए थे। हालांकि, बाद में उनका नामांकन पत्र निर्वाचन आयोग ने खारिज कर दिया था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close