‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 8वें दिन भी कमाई 800 करोड़ पार

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच बना हुआ है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे गुरुवार यानी 8वें दिन करीब 49.70 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। हालांकि वीकडेज में कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
फिल्म ने प्रीव्यू शो से ही करीब 43 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद पहले दिन लगभग 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि वीकेंड पर फिल्म ने जबरदस्त उछाल लिया। शनिवार को करीब 113 करोड़ और रविवार को 114.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पहले वीकेंड का कुल नेट कलेक्शन 454.12 करोड़ रुपये पहुंच गया। वीकेंड के बाद सोमवार को कमाई में गिरावट आई, फिर भी फिल्म ने करीब 65 करोड़ रुपये जुटाए। मंगलवार को 56.60 करोड़ और बुधवार को 48.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। अब 8वें दिन की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग 674.17 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 805.32 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक 261.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,067.24 करोड़ रुपये हो गया है। अब धुरंधर के लाइफटाइम कलेक्शन (1,007.85 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ने की दौड़ में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ तेजी से आगे बढ़ रही है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।







