Main Slideखेल

संन्यास के दो महीने बाद एविन लुईस की वापसी, 9 साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में उतरने को तैयार

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज Evin Lewis ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था, लेकिन अब उन्होंने अपने इस फैसले से यू-टर्न ले लिया है। टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह न मिलने के बाद उन्होंने रिटायरमेंट लिया था, मगर दो महीने के भीतर ही उन्होंने क्रिकेट में वापसी का ऐलान कर दिया। हालांकि, लुईस इंटरनेशनल लिमिटेड ओवर सीरीज में नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट के जरिए वापसी करेंगे। वह वेस्टइंडीज के घरेलू फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट ‘रीजनल फोर-डे कॉम्पिटिशन’ में त्रिनिदाद टीम के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।

अगर लुईस इस टूर्नामेंट में उतरते हैं, तो यह उनकी करीब 9 साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी होगी। उन्होंने आखिरी बार 2017 में रेड बॉल मैच खेला था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 22 मैचों में 30.72 की औसत से 1229 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है, जो उन्होंने जमैका के खिलाफ लगाया था। गौर करने वाली बात यह है कि इतने अनुभव के बावजूद वह अब तक वेस्टइंडीज के लिए एक भी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए हैं।

त्रिनिदाद टीम के कोच Rayad Emrit ने लुईस की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने खुद को टीम के लिए उपलब्ध कराया है। उनके आने से टीम में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और चयनकर्ताओं के सामने मजबूत विकल्प होंगे। उन्होंने माना कि टीम में जगह बनाना आसान नहीं होगा, क्योंकि कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

लुईस को टीम में जगह बनाने के लिए जेरेमी सोलोजानो, जेड गूली, आमिर जंगू, जेसन मोहम्मद और नवीन बिदाईसी जैसे खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर मिलेगी। व्हाइट बॉल क्रिकेट में Evin Lewis का रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 70 वनडे और 67 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 2279 रन बनाए हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 1799 रन दर्ज हैं। इसके बावजूद उन्हें अब तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close