Main Slideप्रदेश

बंगाणा की जनसभा में मुख्यमंत्री सुक्खू का विपक्ष पर हमला, कहा – लोकतंत्र की मंडी में लग गई बोली

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में आयोजित जनसभा के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए कुटलैहड़ के पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव हाथ के निशान पर लड़ा और जीत हासिल की, लेकिन बाद में जनता के साथ विश्वासघात किया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जो लोग कांग्रेस पार्टी को अपनी मां बताया करते थे, वही बाद में उसी मां के हाथ को बेचने का काम करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद संबंधित नेता अपने क्रशर और ठेकेदारी से जुड़े कामों को लेकर लगातार दबाव बनाते रहे, लेकिन 14 महीनों तक उनसे कोई भी बेईमानी नहीं करवा पाए।

उन्होंने कहा कि जब निजी स्वार्थ पूरे नहीं हुए तो उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया और लोकतंत्र की मंडी में उनकी बोली लग गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जनता के भरोसे के साथ विश्वासघात है। लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे बड़ी ताकत होता है और जो नेता इस विश्वास को तोड़ते हैं, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करती। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुटलैहड़ के वर्तमान विधायक विवेक शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि वे एक ईमानदार और जमीनी नेता हैं, जो लगातार क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से उठाते रहते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close