Main Slideप्रदेश

पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल टली, PRTC कर्मचारियों की सैलरी में 5% बढ़ोतरी

पंजाब में सरकारी बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अपनी प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल टाल दी है। सोमवार को बसों की हड़ताल की आशंका के चलते सरकार ने किलोमीटर स्कीम बसों के टेंडर को आगे बढ़ा दिया था। इसी के साथ PRTC के पुराने और नए कर्मचारियों की सैलरी में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी का पत्र भी जारी कर दिया गया है। PRTC के नए वर्कर्स और आजाद के कर्मचारियों पर भी यह बढ़ोतरी लागू करने का आदेश जारी किया गया है।

ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा के लिए 19 नवंबर को बैठक बुलाई है। अधिकारियों ने यूनियन को आश्वासन दिया है कि बैठक में उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि अगला कदम इसी बैठक के बाद तय किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close