Main Slideराजनीति

राहुल गांधी के कोलंबिया दौरे पर सियासी घमासान, भाजपा ने साधा निशाना

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों कोलंबिया यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने मेडेलिन स्थित ईआईए विश्वविद्यालय में एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा को “कायरतापूर्ण” बताया और आरोप लगाया कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने कोलंबिया में केंद्र सरकार और संघ परिवार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा “भारत में लोकतंत्र खतरे में है। लोकतांत्रिक संस्थाओं पर योजनाबद्ध तरीके से हमले किए जा रहे हैं और समाज के कुछ वर्गों को दबाया जा रहा है। बोलने की आजादी खत्म की जा रही है।
भारत के लोग चीन जैसी तानाशाही व्यवस्था कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्हें न दबाया जा सकता है और न ही उन पर नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।आरएसएस-भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि उनकी विचारधारा कायरता पर आधारित है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, “एक बार विदेश मंत्री ने कहा था कि चीन हमसे कहीं ज्यादा शक्तिशाली है, हम उनसे कैसे लड़ सकते हैं? यही उनकी सोच है।

भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया

राहुल गांधी के इन बयानों पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई। पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा “राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेशी धरती पर भारत का अपमान किया है। लंदन से लेकर अमेरिका और अब कोलंबिया तक, वह लगातार देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं।आप सत्ता हार सकते हैं, लेकिन देशभक्ति मत खोइए। भाजपा की आलोचना करना आपका अधिकार है, लेकिन भारत माता को अपनी राजनीति के लिए बदनाम करने की हिम्मत मत कीजिए।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close