Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंका में 1000 फुट से अधिक गहरी खाईं में गिरी बस, 15 लोगों की मौत

कोलंबो: श्रीलंका के उवा प्रांत के बडुल्ला ज़िले में गुरुवार देर रात एक भीषण बस हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक निजी बस करीब 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

श्रीलंकाई पुलिस के मुताबिक, बस में सवार यात्री दक्षिणी श्रीलंका के तांगाल्ले शहर से पर्यटन यात्रा पर निकले थे। रात करीब 9 बजे, जब बस एल्ला कस्बे के पास एक तीखे मोड़ से गुजर रही थी, तभी उसकी सामने से आ रही जीप से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिर पड़ी।दुर्घटना के बाद सेना, पुलिस, आपदा प्रबंधन बल और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, बचाव कार्य पूरी रात चलता रहा और खाई से यात्रियों को निकालने में काफी मुश्किलें आईं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

मृतकों में 9 महिलाएं शामिल

मृतकों में नौ महिलाएं शामिल हैं। सभी मृतक तांगाल्ले अर्बन काउंसिल (नगर परिषद) के कर्मचारी बताए जा रहे हैं, जो एक शैक्षणिक यात्रा पर निकले थे। हादसे में घायल हुए लोगों को बडुल्ला टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनकी हालत पर नज़र रखे हुए है और कई घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close