Main Slideराष्ट्रीय

एयर इंडिया ने 8 फ्लाइट्स की रद्द, अहमदाबाद हादसे के बाद लगातार प्रभावित हो रही उड़ान सेवाएं

नई दिल्ली| एयर इंडिया ने शुक्रवार को अपनी कुल 8 उड़ानों को रद्द कर दिया है, जिनमें 4 घरेलू और 4 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स शामिल हैं। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से एयर इंडिया की उड़ानों में लगातार बाधाएं देखने को मिल रही हैं। कई फ्लाइट्स तकनीकी खामियों के कारण आपात लैंडिंग कर चुकी हैं या उड़ान के बीच से ही वापस लौटाई गई हैं। हालांकि, शुक्रवार को रद्द की गई उड़ानों के पीछे मेंटेनेंस और ऑपरेशनल कारण बताए गए हैं।

रद्द की गई घरेलू उड़ानें:

1. AI874 – पुणे से दिल्ली

2. AI456 – अहमदाबाद से दिल्ली

3. AI2872 – हैदराबाद से मुंबई

4. AI571 – चेन्नई से मुंबई

रद्द की गई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें:

1. AI906 – दुबई से चेन्नई

2. AI308 – दिल्ली से मेलबर्न

3. AI309 – मेलबर्न से दिल्ली

4. AI2204 – दुबई से हैदराबाद

अहमदाबाद हादसे के बाद अब तक 84 उड़ानें रद्द

गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। यह विमान एक हॉस्टल इमारत से टकरा गया था, जिससे विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से बच गया। इस दुर्घटना में हॉस्टल में मौजूद कई छात्रों की भी जान चली गई। हादसे के बाद बीते 8 दिनों में एयर इंडिया की कुल 84 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। साथ ही, देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर विमानों की ऑपरेशनल चेकिंग को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

गुरुवार को भी प्रभावित रही उड़ान सेवा

19 जून (गुरुवार) को भी एयर इंडिया ने चार फ्लाइट्स रद्द की थीं। इसके अलावा, दिल्ली से वियतनाम जा रही फ्लाइट AI388 को तकनीकी खामी के कारण उड़ान के बीच से वापस दिल्ली बुलाया गया। विमान में उस समय 130 यात्री सवार थे। इसी दिन इंडिगो एयरलाइन की गुवाहाटी से चेन्नई जा रही फ्लाइट को फ्यूल की कमी के चलते बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान में कुल 168 यात्री सवार थे। रीफ्यूलिंग के बाद फ्लाइट को चेन्नई रवाना किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close