Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

भारत आएगा 26/11 अटैक में शामिल तहव्वुर राणा, डोनाल्ड ट्रंप ने किया एलान

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे प्रशासन ने भारत में न्याय का सामना करने के लिए 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के साजिशकर्ताओं में से एक (तहव्वुर राणा) के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। वह न्याय का सामना करने के लिए भारत वापस जा रहा है।

अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले 25 जनवरी 2024 को मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी। अदालत ने इस मामले में उसकी दोषसिद्धि के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज कर दी थी। गौरतलब है कि तहव्वुर राणा को 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में वांटेड है।

मुंबई हमले की चार्जशीट के मुताबिक राणा हमले के मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी डेविड कोलमैन हेडली की मदद कर रहा था। वो ISI और लश्कर-ए-तैयबा का मेंबर है। आपको बता दें कि पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी राणा पर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। इसमें 20 सुरक्षाकर्मियों और 26 विदेशियों सहित 174 लोग मारे गए थे। 26 नवंबर, 2008 को मुंबई के ताज होटल में हुए आतंकी हमलों में 300 से अधिक लोग घायल भी हुए थे।

राणा पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी का भी करीबी साथी था, जिसने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) आतंकवादियों के संभावित लक्ष्यों की टोह ली थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अमेरिका से राणा के जल्द प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है। अमेरिकी अदालत के फैसले के बाद भारत 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के आत्मसमर्पण की व्यवस्था पर काम करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में है, क्योंकि उसने अमेरिका में ‘सभी कानूनी रास्ते खत्म कर दिए हैं’।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close