Main Slideमनोरंजन

400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई स्त्री 2, दो हफ़्तों से बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

मुंबई। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मूवी ‘स्त्री 2’ को रिलीज हुए अब दो हफ्ते हो चुके हैं। पर मूवी का असर ऑडियंस के बीच से गया नहीं है। इस मूवी ने अब तक 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। स्त्री 2 इस साल की 1 हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पहले ही बन चुकी थी। अब मूवी ने एक और कमाल कर दिया। जो बड़े -बड़े बजट की बॉलिवुड मूवीज नहीं कर पाई। उसको राजकुमार और श्रद्धा कपूर ने कर दिखाया।

वहीं इसी मूवी के साथ अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार की मूवी ‘खेल खेल में’ ने रुपहले परदे पर कदम रखा था लेकिन ‘स्त्री 2’ के सामने वो बुरी तरह पिट गई। स्त्री 2 को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। यही वजह है कि दो हफ्ते बाद भी ये मूवी थियेटर्स में लगी हुई है।

स्त्री 2 एक हॉरर-कॉमेडी मूवी है। इस मूवी को यंग लड़के -लड़किया काफी पसंद कर रहे हैं। मूवी में राजकुमार राव ,श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। इस मूवी में एक गाना भोजपुरी एक्टर सिंगर पवन सिंह ने गाया है। इस गाने की वजह से भी मूवी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close