उत्तर प्रदेश

यूपी के बागपत में स्कूल बैग में कॉपी की जगह तमंचा ले आया आठवीं क्लास का बच्चा, मचा हड़कंप

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत से हैरान कर देनी वाली खबर सामने आई है। यहां उस समय हड़कंप मच गया जब क्लास 8वीं का लड़का अपने घर से बैग में तमंचा लेकर आ गया। बच्चा रोज की तरह स्कूल आया था। पर आज उसका अंदाज कुछ बदला हुआ था।

वो अपने स्कूल बैग देशी तमंचा ले आया। बच्चा अपने क्लास के बच्चों को वो तमंचा दिखने लगा। तभी एक बच्चे ने सारी बात टीचर को बता दी। टीचरों ने बच्चे से उसकी गन ले ली और पुलिस को फ़ोन करके बुला लिया। पुलिस ने तमंचे को जब्त कर लिया है।

इसके बाद पुलिस ने बच्चे के घरवालों से बात की। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर बच्चा किस उद्देश्य से तमंचा स्कूल लेकर आया था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close