Main Slideप्रदेश
बिहार के सीएम नीतीश कुमार का ऐलान- 15 मई तक राज्य में लॉकडाउन

पटना। बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने फैसला किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन का ऐलान करते हुए कहा कि कैबिनेट के प्रस्ताव पर हमने आज लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है और लॉकडाउन की विस्तृत गाइडलाइन जारी करने का आदेश दिया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।
बता दें कि बिहार में कोरोना से संक्रमित कुल लोगों की संख्या 5 लाख के पार चली गई है। बीते 24 घंटे में बिहार में 82 लोगों की जान चली गई।