Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे, लखनऊ पहुंचे

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश होंगे। उनके लखनऊ पहुंचते ही प्रदेश कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी के खिलाफ देशभर में झूठे और मनगढ़ंत मुकदमे दर्ज करा रही है। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर में भी इसी तरह का मामला दर्ज किया गया है। प्रमोद तिवारी ने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा, हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है और हमें न्याय मिलेगा। राहुल गांधी उसी मामले में अदालत में पेश होने आ रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी को सुल्तानपुर में अदालत में स्वयं उपस्थित होना है, इसलिए वह वहां जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें कोर्ट में पेश होना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी के खिलाफ वर्ष 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। यह मामला 4 अगस्त 2018 को सुल्तानपुर की जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित एमपी/एमएलए कोर्ट में दर्ज किया गया था। आरोप है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की थी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close