Main Slideराष्ट्रीय

बारामती विमान हादसा: रोहित पवार ने अजित पवार के निधन पर उठाए सवाल, जांच में पारदर्शिता की मांग

महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में डिप्टी सीएम रहे अजित पवार के निधन के लगभग दो हफ्ते बाद शरद पवार गुट के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने कई सवाल उठाए हैं। उनके बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। रोहित पवार आज दिल्ली पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे प्रेस क्लब में इस मामले पर विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने काका को खोया है और उनके मन में कई सवाल हैं। जब तक उनके संदेह का समाधान नहीं होता, यह मुद्दा उठाया जाता रहेगा।

मंगलवार (10 फरवरी) को रोहित पवार ने बारामती विमान हादसे को लेकर एक पूरी प्रेजेंटेशन दिखाई। इस दौरान उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त लियरजेट विमान की मालिकाना कंपनी VSR पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या यह मैकेनिकल फेलियर था, टेकऑफ से पहले जांच किसने की, टेकलॉग और एयरवर्थी रिपोर्ट कहां हैं, रूटीन मेंटेनेंस हुआ या नहीं, हैंगर के सीसीटीवी फुटेज कहां हैं और हेवी मेंटेनेंस कब हुई। उन्होंने दावा किया कि DGCA पर दबाव हो सकता है, इसलिए जांच पारदर्शिता से नहीं हो रही है।

रोहित पवार ने कहा कि अजित पवार का विमान हादसा साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने एक किताब का हवाला देते हुए कहा कि अगर किसी इंसान को मारना हो तो उसके ड्राइवर को निशाना बनाया जाता है। उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि दुर्घटना से एक दिन पहले अजित पवार कार से मुंबई से पुणे क्यों नहीं आए और फ्लाइट के फैसले के पीछे क्या वजह थी।उन्होंने ARROW कंपनी की भूमिका, बुकिंग और हैंडलिंग पर भी सवाल खड़े किए। इसके अलावा, विमान के पायलट कैप्टन सुमित कपूर के पिछले रिकॉर्ड पर भी संदेह जताया। रोहित पवार ने पूछा कि क्या अंतिम क्षणों से पहले विमान का ट्रांसपोंडर जानबूझकर बंद किया गया था।

दूसरी ओर, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इसे महज दुर्घटना बताया और किसी साजिश की आशंका से इनकार किया। रोहित पवार ने कहा कि उस वक्त उनके पास पूरी जानकारी नहीं थी।इस पूरे मामले की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) कर रहा है। क्रैश के दिन ही विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया था। महाराष्ट्र की सीआईडी भी इस हादसे की जांच कर रही है।केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कैप्टन की लैंडिंग के प्रयास के दौरान हुई दुर्घटना थी।रोहित पवार महाराष्ट्र की राजनीति में पवार परिवार के प्रभावशाली सदस्य हैं। वे कारजात-जमखेड़ से विधायक हैं और पहली बार 2019 में विधायक बने थे। वे शरद पवार और सुप्रिया सुले के करीबी माने जाते हैं। अजित पवार उनके चाचा थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close