Main Slideराष्ट्रीय

अजित पवार के अंतिम संस्कार में चेन स्नैचरों ने मचाया आतंक, 25 से 30 लाख रुपये के गहने चोरी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार के हाल ही में विमान हादसे में निधन के बाद बारामती में उनके अंतिम संस्कार के दौरान चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई। भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने करीब 15 लोगों के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। चोरी गए गहनों की कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपये आंकी जा रही है।

28 जनवरी को अजित पवार का पार्थिव शरीर बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम दर्शन के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से लाखों लोग पहुंचे। इसी दौरान चोरों ने लोगों के कीमती गहनों पर हाथ साफ किया। कुछ संदिग्ध चोरों को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ा गया, जबकि बाकी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। उस दिन बारामती में करीब 8 हजार पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन इतनी बड़ी चोरी होने से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बारामती तालुका पुलिस थाने में पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मोहम्मद यूनुस, राजकुमार आठवले, एजाज मिरावले, मोहम्मद सिराज, बालू बोत्रे और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। अजित पवार के अंतिम संस्कार का माहौल बेहद भावुक था, लेकिन चोरी की यह घटना पूरे शहर में नाराजगी का कारण बन गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close