Main Slideव्यापार

SEBI का बड़ा फैसला: हिंडनबर्ग के आरोप खारिज, अदानी शेयरों में 13% तक की छलांग

मुंबई। शेयर बाजार में गिरावट के बीच शुक्रवार को अदानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार उछाल देखा गया। शुरुआती कारोबार में समूह की कई कंपनियों के शेयर 13% तक चढ़ गए। इस तेजी की बड़ी वजह रही बाजार नियामक SEBI का फैसला, जिसमें उसने हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए स्टॉक हेरफेर और नियम उल्लंघन के आरोपों को खारिज कर दिया।इस फैसले के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और अदानी समूह की कंपनियों में तेजी से खरीदारी देखने को मिली।

अदानी टोटल गैस ने बढ़त की अगुवाई की। कंपनी का शेयर 13% उछलकर ₹606.80 से बढ़कर ₹687.35 के उच्च स्तर तक पहुंचा। सुबह 9:45 बजे तक यह 8.55% की तेजी के साथ BSE पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह अदानी पावर करीब 9% चढ़कर ₹686.95 तक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 50 में शामिल अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर 5% की मजबूती के साथ ₹2527.55 पर कारोबार करता दिखा।अन्य प्रमुख कंपनियों जैसे अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदानी ग्रीन एनर्जी और अदानी पोर्ट्स में 2-3% तक की बढ़त दर्ज की गई। समूह की सीमेंट कंपनियां ACC, अंबुजा सीमेंट और सिगाची इंडस्ट्रीज में भी करीब 1% की तेजी आई, जो बाजार की सकारात्मक धारणा को दर्शाता है।

सेबी ने अपने दो विस्तृत आदेशों में स्पष्ट किया कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में लगाए गए इनसाइडर ट्रेडिंग, मार्केट मैनिपुलेशन और पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप जांच में सही नहीं पाए गए। आदेश में यह भी कहा गया कि जिन लेनदेन और ऋणों पर सवाल उठाए गए थे, वे ब्याज सहित पहले ही चुका दिए गए थे और धन के दुरुपयोग का कोई मामला सामने नहीं आया। सेबी ने अदानी ग्रुप की इस दलील को भी स्वीकार किया कि ये सभी सौदे सामान्य व्यावसायिक गतिविधियों का हिस्सा थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close