Main Slideप्रदेश

मध्य प्रदेश: मोहन यादव सरकार की प्रशासनिक सर्जरी, 14 IAS और 50 IPS अधिकारियों के तबादले

भोपाल: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने लंबे इंतजार के बाद सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। सरकार ने 14 IAS और 50 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को धार जिले में प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले किए गए हैं।

मुख्य नियुक्तियां

सीएम के विश्वस्त माने जाने वाले जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर का नया कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन संभाग आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें सिंहस्थ मेले के मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

कलेक्टर स्तर पर बड़े बदलाव

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई।आगर-मालवा, कटनी और बड़वानी के कलेक्टरों का भी तबादला किया गया।इंदौर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को इंदौर का कलेक्टर बनाया गया।उनकी पत्नी ज्योति सिंह (IAS, 2016 बैच), जो अब तक उज्जैन जिला पंचायत की CEO थीं, को बड़वानी कलेक्टर नियुक्त किया गया।

अन्य प्रमुख फेरबदल

इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह को मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव बनाया गया।
अभिषेक सिंह, सचिव राज्य निर्वाचन आयोग, को सचिव गृह विभाग नियुक्त किया गया।
आगर-मालवा कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को जबलपुर का कलेक्टर बनाया गया।
कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को निगम आयुक्त इंदौर नियुक्त किया गया।
बड़वानी कलेक्टर गुंचा सनोवर को उप सचिव, राज्य शासन बनाया गया।
निगम आयुक्त जबलपुर प्रीति यादव को आगर-मालवा का कलेक्टर नियुक्त किया गया।
परीक्षित संजय राव झाडे को CEO इंदौर विकास प्राधिकरण बनाया गया।
राम प्रकाश अहिरवार, जो अब तक CEO इंदौर विकास प्राधिकरण थे, को निगम आयुक्त जबलपुर नियुक्त किया गया।

यह फेरबदल न केवल पीएम मोदी के दौरे से पहले प्रशासनिक मजबूती का संकेत है, बल्कि सरकार की प्राथमिकताओं और रणनीतिक संतुलन को भी दर्शाता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close