1800 करोड़ की ‘ब्रह्मा’ परियोजना से बदलेगी मध्य प्रदेश की तस्वीर, 5 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

भोपाल: मध्य प्रदेश के लिए 10 अगस्त का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन जिले के उमरिया गांव में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML)* की अत्याधुनिक रेल निर्माण इकाई *”ब्रह्मा” (BRAHMA)* का शिलान्यास किया। 1,800 करोड़ रुपये* की लागत से बनने वाली यह परियोजना प्रदेश के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी और 5,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करेगी। साथ ही, इससे क्षेत्र के लघु व मध्यम उद्योग (MSME) को भी बढ़ावा मिलेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य गणमान्य मौजूद रहे। वेद मंत्रोच्चार के बीच हुए इस आयोजन में “ब्रह्मा” परियोजना पर केंद्रित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। 148 एकड़ में बनने वाली यह यूनिट हाईवे, रेल और हवाई मार्ग से सीधे जुड़ी होगी, जिससे लॉजिस्टिक और परिवहन व्यवस्था और सशक्त होगी।
“मध्य प्रदेश को मिली औद्योगिक सौगात” – राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा –”आज मध्य प्रदेश को एक बड़ी औद्योगिक सौगात मिली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से औद्योगिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रदेश को हर संभव सहयोग मिलेगा।”उन्होंने बताया कि *BEML की ग्रीन फील्ड मेट्रो कोच परियोजना* से रेलवे के लिए आधुनिक डिब्बों और उत्पादों का निर्माण होगा, जिससे देश के परिवहन क्षेत्र को नई रफ्तार मिलेगी। परियोजना को दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है।
“रोजगार की गंगोत्री” – मुख्यमंत्री मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 48 लाख हेक्टेयर लैंड बैंक और सभी सुविधाओं के साथ उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध है। अब तक 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्ताव* मिल चुका है और कई उद्योग शुरू हो चुके हैं।
“भारत अब चौथे स्थान पर” – रक्षा मंत्री
राजनाथ सिंह ने बताया –”2014 में भारत विश्व अर्थव्यवस्था में 15वें स्थान पर था, आज वह चौथे स्थान पर है। भारत की GDP 6.5% की रफ्तार से बढ़ रही है, जो विकासशील देशों में सबसे तेज है।उन्होंने कहा कि पहले भारत रक्षा उपकरण आयात करता था, लेकिन अब *”मेक इन इंडिया”* के तहत अपने उपकरण बनाकर अन्य देशों को निर्यात कर रहा है। 2014 में जहां रक्षा निर्यात केवल *600 करोड़ रुपये* था, वहीं आज यह बढ़कर *24,000 करोड़ रुपये* से अधिक हो गया है।राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि कुछ ताकतें भारत की प्रगति को रोकने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कोई भी देश भारत को वैश्विक शक्ति बनने से नहीं रोक सकता।