Main Slideराष्ट्रीय

पांच भाषाओं को मिलेगा शास्त्रीय भाषा का दर्जा, पीएम मोदी ने जताई खुशी

नई दिल्ली। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट बैठक का आयोजन हुआ है। इस दौरान भारतीय भाषाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार ने पाँच भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है।सरकार ने बांग्ला, पाली, प्राकृत, मराठी और असमिया को क्लासिकल लैंग्वेज के लिस्ट में शामिल किया है। तमिल, संस्कृत, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और ओड़िया को पहले से शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त है।

पीएम मोदी ने सभी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया “X” पर कहा, “हमारी सरकार भारत के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को सँजोती है। उसका जश्न भी मनाती है। हम क्षेत्रीय भाषाओं को लोकप्रिय बनाने की अपने वादे पर भी अटल रहें। मुझे बेहद प्रसन्नता है कि मंत्रिमंडल ने असमिया, मराठी, बंगाली,पाली और प्राकृत को शास्त्रीय भाषा का दजा देने का निर्णय लिया। इनमें से हर एक भाषा सुंदर है और हमारी जीवंत विविधता को उजागर करती है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स पर साझा की जानकारी

मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट ने पाली और प्राकृत भाषाओं को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा देकर सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण-संवर्द्धन के संकल्प के प्रति कटिबद्धता को दर्शाया है।पाली और प्राकृत हमारे विस्तृत इतिहास, दर्शन, अध्यात्म और हजारों वर्ष पुरानी ज्ञान परंपरा की भाषाएँ हैं। मोदी जी के इस निर्णय से इन भाषाओं के अध्ययन और अनुसंधान को और भी गति मिलेगी, और ये भाषाएँ एक बार फिर विश्व भाषा की प्रतिष्ठा प्राप्त कर भारतीय ज्ञान परंपरा को दुनिया भर में ले जाने का माध्यम बनेंगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close