प्रदेश

बिजनेस टायकून डॉ. अभिषेक वर्मा की बेटी प्रिंसिस निकोल ने केजीएमयू में अत्याधुनिक नि:शुल्क आदर्श स्थाई रैन बसेरे का किया लोकार्पण

लखनऊ| विश्व प्रसिद्ध बिजनेस टायकून डॉ. अभिषेक वर्मा ने फूडमैन विशाल सिंह के हंगर फ्री वर्ल्ड मिशन का समर्थन किया है| आज उनकी माँ वीणा वर्मा की स्मृति में लखनऊ के केजीएमयू मेडिकल यूनिवर्सिटी में मरीजों के तीमारदारों हेतु अत्याधुनिक नि:शुल्क आदर्श स्थाई रैन बसेरा का लोकार्पण विजय श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में डॉ. अभिषेक वर्मा की बेटी प्रिंसिस निकोल ने किया।

इस मौके पर फूडमैन विशाल सिंह ने डॉक्टर अभिषेक वर्मा की पुत्री प्रिंसिस निकोल को प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया वहीं संस्था से जुड़ी श्रीमती निधि शर्मा और अवंतिका यादव ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिसके बाद प्रिंसिस निकोल ने तीमारदारों को आवश्यक वस्तुएं प्रदान की साथ ही उन्होंने फल वितरण भी किया। इस दौरान वह अपनी दादी की जन्म जयंती पर उनकी याद में भावुक हो गईं।

इस दौरान उन्होंने तीमारदारों की सेवा हेतु अपनी दादी वीणा वर्मा की स्मृति में “वीणा सेवालय” का लोकार्पण किया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं कि मेरा परिवार राष्ट्र सेवा के साथ समाजसेवा कर रहा है| इस क्रम में विजय श्री फाउंडेशन फाउंडर फूडमैन विशाल सिंह जी के साथ मिलकर कैंसर जैसी गंभीर बीमार से जूझ रहे मरीजों के गरीब, असहाय, जरूरतमंद, तीमारदारों की सेवा हेतु लोकार्पित करते हुए मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है कि मैं मानवता के हंगर फ्री वर्ल्ड मिशन से जुड़ रही हूं।

प्रिंसिस निकोल ने इस दौरान विजय श्री फाउंडेशन के द्वारा 17 वर्षों ने अनवरत जारी मानवता को सेवा से प्रेरित होकर 10 लाख रुपए का सेवा सहयोग दिया, जिसका मकसद है कि फूडमैन विशाल सिंह द्वारा अस्पतालों में गंभीर बिमारी से जूझ रहे मरीजों के नि:शक्त तीमारदारों को लगातार सेवाएं प्रदान होती रहें।

आपको बता दें डॉक्टर अभिषेक वर्मा का परिवार सेवा व्यक्तित्व भाव का धनी है। माता पिता के संस्कार और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लाखों लोगों की मदद कर रहे हैं। आज अपनी मां की जन्म जयंती के अवसर पर डॉ. अभिषेक वर्मा ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इस आदर्श स्थाई अत्याधुनिक रैन बसेरा विजय श्री फाउंडेशन के मध्यम से अस्पताल में आए हुए रोगियों के तीमारदारों की सेवा हेतु समर्पित किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close