Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड: तेज रफ़्तार वाहन की टक्कर से वन दरोगा की मौत

अमानगढ़ में कार्यरत 57 वर्षीय वन दरोगा श्रीपाल सिंह की उत्तराखंड के रायपुरी बार्डर के नजदीक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे मकौनिया सेक्शन प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

गांव भगवंतपुर थाना जसपुर निवासी श्रीपाल सिंह पुत्र शिवचरन सिंह अमानगढ़ रेंज में वन दरोगा के पद पर तैनात थे। रेंजर खुशबू उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को मकौनिया सेक्शन प्रभारी श्रीपाल सिंह वन चौकी से जसपुर जा रहे थे। रायपुरी बार्डर के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वाहन सहित फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर वन कर्मी और परिजन मौके पर पहुंचे। उत्तराखंड पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर, घटना से परिवार और विभाग में शोक है। श्रीपाल सिंह वन विभाग में डेलीवेज पर 1993 में भर्ती हुए थे। विभाग की ओर से उन्हें वर्ष 2003 में स्थाई रूप से फोरेस्ट गार्ड बना दिया गया था। 2020 में वन दरोगा के पद पर प्रोन्नत हुए थे। उनके पांच बच्चे है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close