Main Slide

Instagram ने जोड़ा नया कमाल का फीचर फीचर, लंबे समय से थी यूजर्स की मांग

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है। इसी कड़ी में अब कंपनी ने एक अहम अपडेट जारी किया है, जिसके तहत यूजर्स अपने किए गए कमेंट को एडिट कर सकेंगे। अब तक इंस्टाग्राम पर कमेंट करने के बाद उसे सुधारने का कोई विकल्प नहीं था। ऐसे में अगर यूजर्स से कोई गलती हो जाती थी, तो उन्हें पूरा कमेंट डिलीट कर दोबारा लिखना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए प्लेटफॉर्म की पेरेंट कंपनी Meta ने यह नया फीचर लॉन्च किया है।

नए अपडेट के बाद यूजर्स किसी भी पोस्ट पर किए गए अपने कमेंट को एडिट कर पाएंगे। हालांकि इसके लिए एक समय सीमा तय की गई है। यूजर्स को कमेंट करने के बाद 15 मिनट तक ही उसे एडिट करने का मौका मिलेगा। यह समय सीमा कमेंट पोस्ट होते ही शुरू हो जाएगी।
इंस्टाग्राम के मुताबिक, इस 15 मिनट के दौरान यूजर्स अपने कमेंट को कई बार एडिट कर सकते हैं। लेकिन तय समय खत्म होने के बाद एडिट का विकल्प अपने आप बंद हो जाएगा। साथ ही, एडिट के दौरान सिर्फ टेक्स्ट में ही बदलाव किया जा सकेगा।

कंपनी ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक और फीचर जोड़ा है। जब कोई यूजर अपने कमेंट को एडिट करेगा, तो उस पर ‘Edited’ का टैग दिखाई देगा, जिससे अन्य यूजर्स को बदलाव की जानकारी मिल सकेगी। यह फीचर भारत समेत दुनिया भर में धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। अगर अपडेट के बाद भी यह फीचर आपके ऐप में नहीं दिख रहा है, तो कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि Facebook पर यह सुविधा पहले से मौजूद है, जबकि X (पूर्व में ट्विटर) पर एडिट फीचर सब्सक्रिप्शन के जरिए उपलब्ध कराया जाता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close