प्रदेश

यूपी दर्शन पार्क में भक्ति और म्यूजिक का खास संगम, ‘आज की खबर’ बना मीडिया पार्टनर

लखनऊ। 5 अप्रैल 2026, रविवार को यूपी दर्शन पार्क में एक अनोखा और भव्य ‘भजन क्लबिंग’ इवेंट आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भक्ति और आधुनिक संगीत का खास संगम देखने को मिलेगा, जो युवाओं से लेकर हर वर्ग के लोगों को आकर्षित करेगा।

इस आयोजन में आज की खबर मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़ा है, जो पूरे कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर प्रसारित करेगा। आयोजकों के अनुसार, यह इवेंट पारंपरिक भजनों को नए अंदाज में पेश करने का प्रयास है, जिससे आध्यात्मिकता को आधुनिक रूप में अनुभव किया जा सके।

कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक, लाइटिंग और खास प्रस्तुतियों के जरिए एक अलग ही माहौल तैयार किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है, वहीं सुरक्षा और व्यवस्थाओं के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस अनूठे आयोजन का हिस्सा बनकर एक नई सांस्कृतिक अनुभूति का अनुभव करें।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close